Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dogs terrorize Harsinghpur village in Hapur district, one girl dies and another is seriously injured

Hapur: हरसिंहपुर में कुत्तों का आतंक... पैर में संक्रमण फैलने से तारा की मौत, अवनी के चेहरे पर लगाए 60 टांके

Thu, 16 Oct 2025 12:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 16 Oct 2025 12:35 PM IST
सार

हापुड़ जिले के हरसिंहपुर गांव में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कुत्ते के काटने से सात वर्षीय ग्रेशी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय अवनी के चेहरे पर 60 टांके आए हैं। मासूमों पर हुए इन हमलों से गांव में दहशत फैल गई है। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं और प्रशासन से कुत्तों को पकड़वाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो और बड़ी घटना हो सकती है।

विज्ञापन
Dogs terrorize Harsinghpur village in Hapur district, one girl dies and another is seriously injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हापुड़ जिले के गांव हरसिंहपुर में कुत्ता काटने के करीब 20 दिन बाद सात वर्षीय बच्ची के पैर में उसी स्थान पर पस (मवाद) पड़ गया। हापुड़ से मेरठ तक के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती रहने के बाद मंगलवार रात बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो दिन में कुत्ते के काटने से हुई दो मौत से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

हरसिंहपुर निवासी सचिन की सात वर्षीय बेटी ग्रेशी के पैर पर 15 सितंबर को कुत्ते ने काटा था। सचिन बेटी को उसी दिन हापुड़ सीएचसी लेकर गए। यहां रेबीज का पहला इंजेक्शन लगा दिया गया। इसके बाद 18 सितंबर और 22 सितंबर को भी इंजेक्शन लगाया गया। चौथा टीका 13 अक्तूबर को लगाया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 दिन पहले उसके पैर में जिस स्थान पर कुत्ते ने काटा था, वहां संक्रमण फैलना शुरू हो गया। परिजनों ने गांव में ही पट्टी करा दी लेकिन जख्म बढ़ गया और उसमे पस पड़ने लगा। इस कारण ग्रेशी को बुखार आने लगा। परिजनों ने पहले गांव में ही उपचार कराया लेकिन चार दिन पहले ग्रेशी की हालत बिगड़नी शुरू हो गई।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बेटी को पहले हापुड़ के निजी अस्पताल में दिखाया। यहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ के निजी अस्पतालों में उपचार के बावजूद बेटी की हालत में सुधार नहीं आया। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने कुत्ता काटने से समस्या होने की बात कही थी। मंगलवार की रात ग्रेशी की मृत्यु हो गई।

बता दें कि एक दिन पहले ही गांव निवासी राजकुमार की भी रेबीज की वजह से मौत हो चुकी है। उन्हें गीदड़ ने काटा था और दिल्ली में उपचार के दौरान उनकी मौत हुई। दो दिन के अंदर दो मौतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जिला प्रशासन गांव में खुंखार हो रहे कुत्तों से निजात दिलाए।

बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे अभिभावक
गांव में छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावक कतरा रहे हैं। कई अभिभावकों ने ई-रिक्शा बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने के लिए लगवा दी हैं। छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों को या तो अभिभावक खुद लेकर जा रहे हैं या फिर उन्हें स्कूल नहीं भेज रहे हैं।

बच्ची को लगे थे रेबीज के इंजेक्शन
हरसिंहपुर में जिस बच्ची की मृत्यु हुई है, उसे हापुड़ सीएचसी में रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए थे। टीम भेजकर बच्ची की मृत्यु के वास्तविक कारण का पता लगाया जाएगा। कुत्ते और बंदरों के काटने पर लोग सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे के अंदर रेबीज का इंजेक्शन लगवाएं।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।

एम्स में ढाई घंटे चली सर्जरी, बच्ची के चेहरे पर लगाए 60 टांके
गांव हरसिंहपुर में कुत्ते के काटने से गंभीर रूप से घायल चार वर्षीय बच्ची की मंगलवार को दिल्ली एम्स में ढाई घंटे तक सर्जरी चली। बच्ची के चेहरे पर 60 टांके आए हैं और पूरा चेहरे पट्टी से ढका गया है। देर रात परिजन उसे गांव लेकर पहुंचे। अब आठ दिन बाद बच्ची को फिर दिल्ली ले जाया जाएगा। मंगलवार को संजय सैनी की चार वर्षीय बेटी अवनी स्कूल जा रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने उसे जमीन पर गिराकर बुरी तरह चेहरा नोंच दिया था। कान, होठ, माथा और चेहरे के अन्य भागों पर गहरे दांत गड़ा दिए थे। हापुड़ से बच्ची को दिल्ली एम्स रेफर किया गया था।

पिता संजय सैनी ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक बच्ची की सर्जरी की गई। इस दौरान चेहरे पर करीब 60 टांके चिकित्सकों ने लगाए हैं। बुधवार को गांव में बच्ची का हाल जानने के लिए रिश्तेदारों और आस पड़ोस के लोगों का तांता लगा रहा। संजय सैनी ने बताया कि गांव में कुत्तों का बहुत आतंक है। कुत्ते ने मेरी बेटी का पूरा चेहरा खराब कर दिया है। जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। कुत्तों को पकड़वाया जाए ताकि बच्चे सुरक्षित रह सकें।

अवनी बच्ची के घर पहुंची पुलिस
हरसिंहपुर में कुत्ता काटने से घायल चार वर्षीय अवनी के घर पुलिस ने पहुंचकर उसका हाल जाना। हाफिजपुर थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बच्ची को फल, चॉकलेट से भरी टोकरी और खिलौने दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे कुत्तों के बढ़ते आतंक से राहत दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed