फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   DM reprimands officials over delay in construction of bridge over Kali River

Hapur News: काली नदी पर पुल के निर्माण में देरी पर डीएम ने लगाई फटकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
DM reprimands officials over delay in construction of bridge over Kali River
काली नदी पर पुल के निर्माण को लेकर जानकारी डीएम कविता मीना। संवाद
हापुड़। डीएम कविता मीना ने काली नदी पर पुल के निर्माण में लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुल का निर्माण जल्द होना चाहिए लेकिन अधिकारी धीमी गति से कार्य करा रहे हैं। इससे हजारों लोग परेशान हैं। भविष्य में ऐसी लापरवाही पर उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को डीएम ने विकासखंड हापुड़ क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने रामलीला मैदान के सामने पेयजल योजना के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया। उन्होंने टंकी निर्माण की प्रगति, प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता, कार्य की माप और निर्धारित मानकों की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। टंकी के आसपास साफ-सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था रखने को कहा, जिससे जलभराव की समस्या न हो। साथ ही निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और जल निगम के अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने ग्राम लौटी और मुरादपुर के बीच काली नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के पिलर, बीम, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। कार्य की गति धीमी मिलने पर डीएम ने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुल बनने से लौटी, मुरादपुर समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed