{"_id":"6893871ea6922a6fd50892af","slug":"dm-inspection-in-dhaulana-chc-hapur-news-c-135-1-hpr1001-128448-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घौलाना सीएचसी में मिली गंदगी, डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घौलाना सीएचसी में मिली गंदगी, डीएम ने जताई नाराजगी
Wed, 06 Aug 2025 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और मरीजों के बैठने की बेहतर व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
सीएचसी में निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थिति रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर सहित दवाओं की उपलब्धता को देखा। उन्होंने एनवीएसयू कक्ष, एक्सरे कक्ष, जनरल वार्ड, लेबर रूम, इमरजेंसी वार्ड, ओटी कॉम्प्लेक्स, स्टॉक ड्यूटी रूम और कोल्ड चैन कक्ष का भी निरीक्षण किया। अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, लेकिन शौचालयों में गंदगी देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। मरीजों से सीधा संवाद करते हुए डीएम ने इलाज, दवाओं की उपलब्धता और सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने परिसर में अनधिकृत रूप से रह रहे लोगों को नोटिस देने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित मनोहर, लोकेश चौधरी, डॉ. राजेश आदि मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने बीडीओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया।