{"_id":"6824cd12169bc818fb00ee0c","slug":"dm-inspection-hapur-news-c-135-1-hpr1005-124378-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डीएम साहब, डिलीवरी के नाम पर पीड़िताओं से लिए दो-दो हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डीएम साहब, डिलीवरी के नाम पर पीड़िताओं से लिए दो-दो हजार
Wed, 14 May 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 14 May 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
हापुड़/पिलखुवा। डीएम अभिषेक पांडेय ने बुधवार को गांव कस्तला कासमाबाद में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के नाम पर 1500 से लेकर दो-दो हजार लेने की शिकायत की गई। यहां तक कि जन्म प्रमाण-पत्र के नाम पर 200 रुपये तक लिए गए। यह सुनकर डीएम ने नाराजगी जताई और एएनएम शीतल एवं आशा शिमला की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। जिसके बाद सीएमओ ने विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, डीएम के जाने के बाद गांव में एएनएम और ग्राम प्रधान से मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
जिला मुख्यालय में प्रतिदिन डीएम जनता की समस्या सुनते हैं। इस दौरान गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम शीतल की शिकायत की गई। जिस पर दोपहर करीब तीन बजे डीएम और सीएमओ गांव में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं कम मिल रही हैं। यहां तक कि प्रसव/डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं से एएनएम शीतल द्वारा 1500 से लेकर दो हजार रुपये तक लिए जाते हैं। इसकी पुष्टि कई ग्रामीणों ने भी की। ग्रामीणों ने बताया कि आशा शिमला ने जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के नाम पर 200 रुपये लिए हैं। बार-बार वह दो-दो सौ रुपये ग्रामीणों से लेती हैं। इस पर डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि तत्काल एएनएम शीतल व आशा शिमला की सेवा समाप्त की कार्रवाई की जाए। मामले में सीएमओ डॉ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं, आरोप है कि जांच पूरी कर जब डीएम गांव से निकले तो कुछ ग्रामीणों ने एएनएम को घेर लिया और अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हंगामा देख ग्राम प्रधान प्रदीप तोमर बीच-बचाव के लिए आए तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। प्रधान ने कोतवाली में जाकर इसकी शिकायत दी। प्रधान का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर देर शाम उनके घर 40-50 लोगों की भीड़ आ गई। हमलावरों ने गेट तोड़ने की कोशिश की, लेकिन प्रधान के भाई व अन्य लोगों ने समय रहते गेट बंद कर लिया, जिससे परिवार बाल-बाल बच गया। मामले में क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि एएनएम और ग्राम प्रधान से मारपीट व प्रधान के घर पर हमले की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। अभी गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
आशा व एएनएम को दी चेतावनी--
आशा व एएनएम का कृत्य शासन द्वारा अंतिम छोर के प्रत्येक व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की मंशा के विपरीत है। जिले की सभी आशा व एएनएम को सचेत किया जाता है कि किसी भी प्रकरण में पैसे लेने की शिकायत मिलने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई होगी। - अभिषेक पांडेय, डीएम
हर दिन आती हैं शिकायतें--
स्वास्थ्य विभाग में हर दिन एएनएम और आशा द्वारा किए जा रहे शोषण की शिकायतें होती हैं। इन शिकायतों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दबा देते हैं। जबकि, लगभग हर गांव में डिलीवरी के नाम पर पीड़ितों से शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी को निशुल्क कराने का नियम है।
घर-घर जाकर सुनी बात, चबूतरे पर बैठ गए--
डीएम ने गांव में घर-घर जाकर बात सुनी। यहां तक कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने चबूतरे पर सीएमओ को साथ लेकर बैठ गए। ग्रामीणों से एक-एक कर बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही गांव में कई घरों और गलियों तक में गए। डीएम ने गांव में बेहतर साफ-सफाई के निर्देश भी दिए हैं।
बाबूगढ़ में लगे अवैध होर्डिंग को हटाए अधिकारी--
डीएम ने नगर पंचायत बाबूगढ़ का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पालिकाध्यक्ष और सभासदों के साथ बैठक कर विकास कार्य को लेकर चर्चा की। बैठक में अवैध रूप से लगे होर्डिंग का मुद्दा भी उठा। इस पर डीएम ने अवैध होर्डिंग हटाने और टेंडर प्रक्रिया के बाद ही होर्डिंग लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत में बने सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही खाली पड़े प्लॉट में कूड़े को लेकर डीएम ने नाराजगी जताई और ऐसे लोगों के चालान काटने के आदेश दिए। बैठक में अंबेडकर मूर्ति के पास तालाब के सुंदरीकरण, सड़कों को गड्ढामुक्त करने और इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा।

आशा व एएनएम को दी चेतावनी
आशा व एएनएम का कृत्य शासन द्वारा अंतिम छोर के प्रत्येक व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की मंशा के विपरीत है। जिले की सभी आशा व एएनएम को सचेत किया जाता है कि किसी भी प्रकरण में पैसे लेने की शिकायत मिलने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई होगी। - अभिषेक पांडेय, डीएम
हर दिन आती हैं शिकायतें
स्वास्थ्य विभाग में हर दिन एएनएम और आशा द्वारा किए जा रहे शोषण की शिकायतें होती हैं। इन शिकायतों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दबा देते हैं। जबकि, लगभग हर गांव में डिलीवरी के नाम पर पीड़ितों से शुल्क लिया जा रहा है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में डिलीवरी को निशुल्क कराने का नियम है।
घर-घर जाकर सुनी बात, चबूतरे पर बैठ गए
डीएम ने गांव में घर-घर जाकर बात सुनी। यहां तक कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने चबूतरे पर सीएमओ को साथ लेकर बैठ गए। ग्रामीणों से एक-एक कर बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही गांव में कई घरों और गलियों तक में गए। डीएम ने गांव में बेहतर साफ-सफाई के निर्देश भी दिए हैं।
बाबूगढ़ में लगे अवैध होर्डिंग को हटाए अधिकारी