फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   DM gets suspended for lekhpal.

डीएम ने कानूनगो व लेखपाल को किया निलंबित, हड़कंप

Fri, 17 Mar 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 17 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
DM gets suspended for lekhpal.
जमीन - फोटो : अमर उजाला

सेना के पड़ाव की भूमि पर कब्जे के मामले में डीएम ने कानूनगो उमेश त्यागी और लेखपाल राजू को निलंबित कर दिया है। डीएम की कार्रवाई के बाद पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप की स्थिति है।

विज्ञापन


बता दें कि सेना के पड़ाव की भूमि पर कब्जे के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले में तत्कालीन तहसीलदार कुमार भूपेंद्र को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


फ्रीगंज रोड स्थित सेना के पड़ाव की तीन बीघा 10 बिसवा भूमि पर भूमाफियाओं के कब्जे के मामले में जांच अधिकारी व अपर उपजिलाधिकारी पुष्पराज सिंह द्वारा तत्कालीन तहसीलदार कुमार भूपेंद्र को नोटिस जारी करने के बाद कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद डीएम ने कानूनगो उमेश त्यागी और लेखपाल राजू को निलंबित कर दिया। दोनों की इस मामले में संलिप्तता पाई गई है। इन्होंने दस्तावेजों में हेरफेर में बड़ी भूमिका निभाई। डीएम की ओर से इसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

कार्रवाई के बाद तत्कालीन प्रशासनिक अमले में हड़कंप की स्थिति है। संबंधित अधिकारियों व संबंधित लोगों को पसीने छूट रहे हैं। इसके अलावा तत्कालीन तहसीलदार कुमार भूपेंद्र द्वारा नोटिस का जवाब देने पर दूसरे अधिकारी और कर्मचारी भी अपनी गर्दन फंसी हुई देख रहे हैं।

कुमार भूपेंद्र वर्तमान में मेरठ में एसीएम (अपर नगर मजिस्ट्रेट) के पद पर तैनात हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस मामले में तत्कालीन कई प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत है। जिनके आदेश पर इस पूरे मामले में भूमाफियाओं को सहयोग किया गया।

शुक्रवार को संबंधित कानूनगो और लेखपाल से जांच अधिकारी पुष्पराज सिंह ने पूछताछ की। इसके बाद इन्हें डीएम अनिल ढींगरा ने दोनों को तलब किया। दोनों पूछताछ में स्पष्ट जवाब नहीं दे सके, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई है।  

डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि कानूनगो और लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा मामले में जिन भी अधिकारियों और कर्मचारियों संलिप्तता पकड़ी जाएगी, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

सेना की जिस विवादित भूमि के लिए लेखपाल राजू को निलंबित किया गया है। उस पर उसके एक परिजन के नाम तीन सौ गज का प्लाट है।

सूत्रों के अनुसार यह प्लाट लेखपाल को सेना की भूमि पर प्लाटिंग कराने के लिए भूमाफियाओं ने बतौर गिफ्ट दिया था। इसी प्लाट के आधार पर शुरुआत में ही लेखपाल जांच के दायरे में आ गया था।


सपा नेता अनिल आजाद ने कहा कि डीएम द्वारा की गई कार्रवाई नाकाफी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनगो और लेखपाल काफी छोटे स्तर के हैं। मामले में लिप्त सभी अधिकारियों के साथ उन भूमाफियाओं के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जो इस प्रकार के दुस्साहस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed