{"_id":"580f6c9d4f1c1b2f77bc32cf","slug":"diwali-will-uninterrupted-power-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 25 Oct 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर इस बार शहर और देहात क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। निगम अफसरों ने इसके लिए कमर कस ली है। जर्जर तारों को बदलने और ट्रांसफार्मर में तेल डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
साथ ही रात में गश्त करने वाले कर्मचारियों को प्रत्येक बिजलीघर पर तैनात किया जाएगा, जिससे फाल्ट होने की स्थिति में उसे तत्काल दुरुस्त किया जा सके।
साथ ही मुख्यमंत्री की शहर को 20 और देहात को 16 घंटे बिजली आपूर्ति देने की घोषणा भी दीपावली से पूर्व लागू हो सकती है। दीपावली पर लोगों को बिजली की समस्या से जूझना न पड़े, इसके लिए निगम अफसरों ने खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों ने अवर अभियंता और एसडीओ के साथ बैठक कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी हैं। जिन इलाकों में जर्जर तार परेशानी का सबब बने हुए हैं उन्हें बदलवाया जाएगा। वहीं, तेल की कमी से हांफ रहे ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाने के लिए उनमें तेल डालने का कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्या ने बताया कि शहर और देहात को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मिलने वाली आपूर्ति संभवत: दीपावली से पूर्व लागू हो जाएगी। दीपावली पर बेहतर आपूर्ति देने की योजना बन चुकी है, लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।