फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   divyang threatens self immolation at the collectorate

Hapur News: 17 साल में नहीं मिला इंसाफ, 20 को कलक्ट्रेट पर आत्मदाह की दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
divyang threatens self immolation at the collectorate
हापुड़। 17 साल पहले ऊर्जा निगम के कर्मचारी, अधिकारियों की लापरवाही से हादसे में दोनों हाथ गंवाने वाले सिमरौली निवासी योगेंद्र को अब तक इंसाफ नहीं मिला है। उप श्रमायुक्त गाजियाबाद के न्यायालय के आदेश के बावजूद पीड़ित की आर्थिक सहायता नहीं मिली है। पीड़ित ने इस मामले में ज्ञापन सौंपकर, 20 को कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

सिमरौली निवासी योगेंद्र ने बताया कि वर्ष 2006 में बिगास में विद्युत लाइन पर काम करते समय अचानक बिजली छोड़ दी गई। इस हादसे में उसके दोनों हाथ कट गए। एक साल तक ऊर्जा निगम के अफसरों से मुआवजे के लिए मिन्नत करता रहा, लेकिन कोई राहत नहीं मिलने पर वर्ष 2007 में कोर्ट का सहारा लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि कोर्ट से हर महीने उसे पांच हजार रुपये जीवन निर्वाह के लिए दिए जाने का आदेश हुआ। उप श्रमायुक्त गाजियाबाद के न्यायालय ने डीएम हापुड़ को 1.55 लाख की धनराशि राजस्व वसूली के रूप में वसूल कर पीड़ित को दिलाने के आदेश दिए। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी उसे पैसा नहीं मिल सका है। परेशान योगेंद्र ने न्याय नहीं मिलने पर अब 20 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर आत्मदाह का धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed