फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   district magistrate survey in flood area

Hapur News: गंगा नदी में उफान, डीएम ने खादर के गांवों का जाना हाल

Fri, 14 Jul 2023 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 14 Jul 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
district magistrate survey in flood area
गढ़मुक्तेश्वर। बाढ़ संभावित खादर क्षेत्र का शुक्रवार को डीएम प्रेरणा शर्मा ने दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की और बाढ़ राहत चौकियों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। खादर क्षेत्र में बसे गांवों में पानी पहुंचना शुरु हो गया है। शुक्रवार की दोपहर डीएम प्रेरणा शर्मा ने एडीएम संदीप कुमार, सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी, एसडीएम अंकित कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर/बीडीओ अनुराधा के साथ खादर क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान डीएम ने नयागांव में ग्राम प्रधान सुशील कुमार और ग्रामीणों के साथ बाढ़ राहत चौपाल में बैठक की। डीएम ने कहा कि जलस्तर बढ़ रहा है, खादर क्षेत्र के गांवों में पानी पहुंचेगा, जिससे लोगों ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा, ईंधन समेत आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लेकिन सभी समस्याओं से निपटने के लिए जिला स्तर पर तैयारी चल रही है। जलस्तर में यदि अधिक बढ़ोतरी होती है, तो गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम से ऐलान कराकर चेतावनी दे दी जाएगी। डीएम ने सीएमओ से कहा कि गांवों में जलभराव से संचारी रोग फैलने का खतरा बढ़ेगा, इसके लिए जांच शिविर लगाने शुरू कर दें। इसके बाद एसडीएम और बीडीओ को बाढ़ संभावित क्षेत्र में निगरानी करने का निर्देश दिया। जिसके बाद डीएम ने गांव शाकरपुर, भगवंतपुर, नयागांव, अब्दुल्लापुर, मुकीमपुर, रेत वाली मढैया में बाढ़ राहत चौकियां का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed