{"_id":"57f27b414f1c1b8c3226f8c2","slug":"display-boards-are-gathering-dust","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल स्टेशन पर लगे डिस्पले बोर्ड फांक रहे धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल स्टेशन पर लगे डिस्पले बोर्ड फांक रहे धूल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 03 Oct 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
डिस्पले बोर्ड फांक रहे धूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर का मॉडल स्टेशन सुविधाओं के लिए तरस रहा है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगे डिस्पले बोर्ड कई माह से बंद पड़े हैं। जबकि कई आला अधिकारी स्टेशन का निरीक्षण भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
उसके बाद भी डिस्पले बोर्ड चालू नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, हापुड़ रेलवे स्टेशन कई वर्ष पहले ही मॉडल स्टेशन में शुमार हो चुका है।
विज्ञापन
इसी के तहत स्टेशन पर डिस्पले बोर्ड लगाए गए थे। इन डिस्पले बोर्डों के जरिए यात्रियों को ट्रेनों के समय व प्लेटफार्म की स्थिति का पता चलता है। काफी माह से स्टेशन पर लगे डिस्पले बोर्ड बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
इसके चलते यात्रियों को ट्रेनों की सूचना के लिए भटकना पड़ता है। जबकि डीआरएम व रेल महाप्रबंधक भी स्टेशन का दौरा कर चुके हैं।
स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि तकनीकी कारणों से बोर्ड बंद पड़े हैं। इन बोर्ड को चालू कराने को लेकर कई पत्र भेजा चुका है। जल्द ही इसको चालू कराने के प्रयास किए जाएंगे।