फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Did not ration, women angry.

राशन न मिलने पर भड़कीं महिलाएं

Mon, 11 Apr 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 11 Apr 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
Did not ration, women angry.
सात महीनों से राशन न मिलने पर महिलाओं ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

सात महीनों से राशन नहीं मिलने से परेशान दो मोहल्लों की महिलाओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप था कि राशन डीलर ने मोहल्ले के राशन कार्डों को अपने पास रख लिया है और सारा राशन बाजार में कई गुने दाम पर ब्लैक कर रहा है। उन्होंने राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सोमवार को मोहल्ला मोती कालोनी और कोटला मवेतियान की महिलाएं जिला मुख्यालय पहुंची। यहां महिलाओं ने बताया कि वह राशन कार्ड पर राशन नहीं मिलने से परेशान हैं। जबकि कुछ महीनों पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से नये राशन कार्ड भी जारी किएजा चुके हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भी मोहल्ले के राशन डीलर ने अभी तक मोहल्ले के लोगों को राशन कार्डों का वितरण किया है। महिलाओं का आरोप है कि जब वह लोग पुराने कार्ड पर राशन लेने के लिए डीलर के पास जाते हैं तो वह राशन देने से इंकार कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपर जिलाधिकारी रजनीश कुमार राय को ज्ञापन देकर राशन डीलर पर राशन को बाजार में कई गुने दाम पर बिक्री किये जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। एडीएम ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


प्रदर्शन में शकीला, सफीकन, नाजरीन, अख्तरी, महरूनिंशा, जहीरन, गुलशन, शबाना, नूरजहां, कृष्णा, लता, दयावती, प्रेमवती आदि मौजूद रहीं। इसके अलावा गांव सिखैड़ा के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर धांधली करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र जिला मुख्यालय  पर सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed