{"_id":"59244eda4f1c1bd33c535b95","slug":"diarrhea-outbreaks-in-children","type":"story","status":"publish","title_hn":" बच्चों में डायरिया का प्रकोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों में डायरिया का प्रकोप
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 23 May 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
डायरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में बच्चों में डायरिया का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ रहा है। इसके चलते शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डायरिया पीड़ित बच्चों की भीड़ उमड़ रही है। निजी अस्पतालों में भी उपचार के लिए मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
कई दिन से गर्मी अपने रंग दिखा रही है। कभी बारिश के कारण मौसम ठंडा हो जाता है तो कभी चिलचिलाती धूप के कारण भीषण गर्मी पड़ने लग रही है। ऐसे में बीमारियों ने पूरी तरह से पांव पसारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
बच्चों में इन दिनों डायरिया का जबरदस्त प्रकोप है। रोज रेलवे रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डायरिया पीड़ित बच्चों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर सरकारी अस्पताल में डायरिया पीड़ित दो वर्षीय गोलू, आठ वर्षीय मयंक, चार वर्षीय हाशिम और छह वर्षीय सुल्तान उपचार के लिए पहुंचे। शहर के निजी चिकित्सकों के पास भी डायरिया पीड़ित बच्चों की भीड़ है।
पीएचसी इंचार्ज डॉ. ब्रह्मदयाल ने बताया कि बदलते मौसम में अभिभावक अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें। थोड़ी भी लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। दिक्कत होने पर तत्काल योग्य चिकित्सक से ही परामर्श लें।