फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Dhaulana ADM accused of collusion with land mafia, uproar

Hapur News: धौलाना एडीएम पर भूमाफियाओं से साठगांठ का आरोप, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dhaulana ADM accused of collusion with land mafia, uproar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। धौलाना तहसील के गांव गालंद में जमीन के मामले में परिवार के ही लोगों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष के महिला पुरुष बृहस्पतिवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे और एसडीएम पर दूसरे पक्ष के लोगों पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि एसडीएम और तहसीलदार ने दूसरे पक्ष के साथ मिलीभगत कर भूमि पर नियम विरुद्ध स्टे दिया है। अधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताया है।

गालंद गांव में दो दिन पहले जमीनी विवाद में 19 मार्च को गालंद निवासी प्रकाश, ओम प्रकाश और उसके पुत्रों ने भंवर ङ्क्षसह पर जानलेवा हमला किया था। परिजनों का आरोप है कि एसडीएम व तहसीलदार द्वारा दूसरे पक्ष को सह देने के कारण ही यह हमला हुआ है। इस मामले में को लेकर बृहस्पतिवार को दूसरे पक्ष के महिला पुरुष हाथों में एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ तख्तियां लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इनका कहना था कि सितंबर 2022 पर उनकी कृषि व आवासीय भूमि पर अवैध कब्जे व निर्माण की कई घटनाएं हुई हैं। दोनों अधिकारियों की इन मामलों में साठगांठ है। भूमि पर असंवैधानिक रूप से स्टे देते हुए धारा 145 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम धौलाना संतोष उपाध्याय का कहना है कि मामले में दोनों परिवारों में पहले से रंजिश चली आ रही है। नियम के अनुसार ही स्टे दिया गया। इसके बाद कानून व्यवस्था बनाने के लिए धारा 145 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। डीएम प्रेरणा शर्मा का कहना है कि जमीनी विवाद में दोनों ही पक्षों पर कार्रवाई की गई। एसडीएम कोर्ट में विवाद विचाराधीन है। यह पक्ष दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। एसडीएम धौलाना को कानून व्यवस्था को देखते हुए केस का जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed