{"_id":"6b008fa456efb31dae042c70","slug":"dhanora-and-jms-academy-emerge-victorious-in-tug-of-war-hapur-news-c-135-1-hpr1002-152360-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्कूल की बदहाली देखने पहुंचे सौरव दास, विभाग बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्कूल की बदहाली देखने पहुंचे सौरव दास, विभाग बेखबर
विज्ञापन
चमरी स्थित स्कूल में पहुंचे सीजेपी पदाधिकारी सौरभ दास। स्रोत: वीडियो ग्रेब
हापुड़। सीजेपी (कॉकरोज जनता पार्टी) के नेता सौरव दास अपनी टीम के साथ बृहस्पतिवार को हापुड़ के चमरी और बड़ौदा सिहानी स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां स्कूल ठीक करो आंदोलन को गति देते हुए अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सौरव दास ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर एमडीएम समन्वयक को ज्ञापन देकर रिकॉर्ड में भी चढ़वा दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारियों ने जवाब लेने शुरू किए।
चमरी के प्राथमिक स्कूल के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे फर्श पर बैठे हैं और ऊपर टीन शेड पड़ा है। सौरव बच्चों से संवाद करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में स्कूल ठीक करो के नारे भी लगाए जा रहे हैं। स्कूल के शिक्षक वीडियो में हंसते दिख रहे हैं। सीजेपी की ओर से जारी प्रेस नोट में स्कूलों की बदहाली को उजागर किया गया है। उन्होंने बड़ौदा सिहानी में भी स्कूल का निरीक्षण किया।
हापुड़ के गोयना स्थित स्कूल में भी टीम पहुंची थी लेकिन शिक्षकों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। स्कूलों का भ्रमण करने के बाद वह बीएसए कार्यालय गए। वहां एक ज्ञापन एमडीएम समन्वयक को दिया। देर रात जब स्कूलों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो अधिकारियों की नींद टूटी। शिक्षकों से भी सवाल-जवाब किए गए। बीएसए ने भी विभाग की सजगता का संदेश मीडिया ग्रुप पर प्रेषित किया है। उन्होंने भ्रामक और अधूरी जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हापुड़ के इंफ्लूएंसर भी थे शामिल
दिल्ली के नजदीकी हापुड़ में सीजेपी की टीम को यहां की भौगोलिक स्थिति से हापुड़ के इंफ्लूएंसर ने अवगत कराया। टीम के साथ वह इंफ्लूएंसर भी थे। दिल्ली में आंदोलन के दौरान भी सोशल मीडिया पर युवक सक्रिय था।
चार जिलों के 20 स्कूल किए चेक, हापुड़ में सफाई की स्थिति बताई बदतर
सीजेपी की ओर से प्रेसनोट जारी किया गया है। इसमें बताया कि हापुड़, मेरठ, सहारनपुर, पीलीभीत के 20 स्कूलों का निरीक्षण किया। हापुड़ के एक स्कूल में पाया कि सप्ताह में बस एक बार सफाई होती है। यहां सफाई कर्मचारी नहीं है। दूसरे स्कूल में भवन, पेयजल, शौचालयों की समस्याएं थीं।
शासन ने स्कूलों में इंफ्लूएंसरों का प्रवेश वर्जित किया है। इसके बाद भी बिना पूर्व अनुमति के कुछ व्यक्तियों ने स्कूलों में प्रवेश कर भ्रामक और अधूरी जानकारी प्रसारित की है। इससे शिक्षा विभाग की छवि प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। स्कूलों में निर्माण कार्य चल रहा है। इस तथ्य को छिपाकर अन्य तथ्य वीडियो में दिखाए गए हैं। - दीपा भाटी, बीएसए
अचानक आ गए स्कूल में
स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा है। अचानक करीब 25 लोग स्कूल में घुसे और वीडियो बनाने लगे। स्कूल में हम चार शिक्षक थे। जनगणना को लेकर बैठक में शामिल हुए शिक्षकों ने एसडीएम को भी इस बारे में जानकारी दी थी। - बाला रानी,
प्रधानाध्यापिका, प्राथमिक विद्यालय, चमरी