{"_id":"58dbd4df4f1c1be14b63e094","slug":"devotees-shouted","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता के द्वारे, भक्तों ने लगाए जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता के द्वारे, भक्तों ने लगाए जयकारे
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 29 Mar 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। बुधवार सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान माता रानी के जयकारों से मंदिर गूंज उठे।
विज्ञापन
बुधवार सुबह से ही मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में पूजा की थाल लिए मां के जयकारों के साथ पहुंचने लगे। महिलाओं ने भजन कीर्तन कर मां का गुणगान किया। माता के दर्शनों के लिए नगर के प्राचीन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड स्थित मां मंशा देवी के मंदिर में प्रज्ज्वलित की गई मां ज्वाला देवी की ज्योति ने श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित किया। मां का भव्यता के साथ सजाया गया दरबार देखकर भक्त भाव विभोर हो गए। नवरात्रों के मद्देनजर मंदिरों को झालरों, फूलों और फलों से सजाया गया है।
विज्ञापन
वहीं मां चंडी देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता सुबह पांच बजे से ही लगना शुरू हो गया था। श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार दूर दराज के क्षेत्रों से नंगे पांव माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
नगर के सैकड़ों लोग नजदीक के दौयमी गांव स्थित प्राचीन माता के मंदिर में भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। चितौली स्थित प्राचीन मां चंडी मंदिर में भी नगर व आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
मां आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति द्वारा बुधवार सुबह शहर के विभिन्न मार्गों से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
प्रभात फेरी चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर इंद्रलोक, भगवानपुरी, पन्नापुरी होते हुए चंडी मंदिर पहुंची। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
ब्रह्मचारिणी का उद्भव ब्रह्मा के कमंडल से हुआ। जब मानस पुत्रों से सृष्टि का विस्तार नहीं हो सका तो ब्रह्मा की इसी ब्रह्मचारिणी शक्ति ने सृष्टि का विस्तार किया। यह प्रवचन सैनी नगर स्थित मां भगवती मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की
पूर्चा अर्चना के दौरान मंदिर प्रधान लक्ष्मीकांत सैनी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस दिन श्रद्धालु जितना ध्यान माता ब्रह्मचारिणी का करेंगे, उतना ही श्रेष्ठफल उन्हें मिलेगा। उन्होंने कहा कि ब्रह्मचारिणी देवी ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठाती हैं।
इनके एक हाथ में कमंडल और दूसरे में रुद्राक्ष माला है। ब्रह्मा की शक्ति होने से मां का यह स्वरूप ब्रह्मचारिणी नाम से प्रसिद्ध हुआ। इस मौके पर प्रतिभा सैनी, शिवकुमार गोस्वामी, सुधा गोस्वामी, कुसुम सैनी, प्रिया सैनी, गीता शर्मा, ऊषा चौहान, कैलाश, लक्ष्मीकांत आदि मौजूद रहे।
नवरात्र के उपलक्ष्य में मां काली समेत विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां निकाली गई। इनका जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में बुधवार को बैंडबाजों के साथ बहादुरगढ़ में मां काली के अखाड़े सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों से
सुसज्जित शोभायात्रा निकाली गई। इसे भाजपा नेता जयवीर लोधी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा का रास्तों पर खड़े महिला-बच्चों समेत हजारों की भीड़ ने पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन किया।
बुधवार देर शाम गढ़ कोतवाली पुलिस ने कोतवाली रोड, मेरठ रोड, पुराना दिल्ली रोड, स्याना रोड सहित मुख्य बाजार में रूट मार्च किया। इस दौरान इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने क्षेत्र की शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।