{"_id":"673642504bc6d2a42a010c9b","slug":"devotees-gathered-in-the-fair-there-was-a-three-kilometer-jam-on-the-highway-hapur-news-c-306-1-gha1001-110729-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मेले में उमड़े श्रद्धालु, हाईवे पर लगा तीन किलोमीटर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मेले में उमड़े श्रद्धालु, हाईवे पर लगा तीन किलोमीटर जाम
विज्ञापन
चतुर्दशी पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। दीपदान पर्व पर बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे से ही राष्ट्रीय राजमार्ग के गंगा पुल, मेला मार्ग व अन्य संपर्क मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब तीन किलोमीटर लंबे जाम में फंसकर श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इसके चलते मिनटों का सफर घंटों में तय हुआ।
वर्ष भर में दिवंगत हुए परिजनों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान का महत्व गढ़ खादर में कच्चे घाटों पर ही माना जाता है। वहीं गंगानगरी ब्रजघाट में भी लोग दीपदान की परंपरा निभाने के लिए पहुंचते हैं। इस कारण दोपहर से ही मेला रोड पर नक्का कुआं मंदिर से लेकर कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढऩे लगा। करीब चार बजे गंगा पुल पर जाम की स्थिति बननी शुरू हुई, जिसके कुछ ही देर में पुल के दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
दीपदान करने के लिए मेरठ की तरफ आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को शाहपुर मोड़ से अब्दुल्लापुर होते हुए लठीरा की ओर भेजा, जो नक्का कुआं मंदिर के पास से मेले के लिए गए, इससे मंदिर से मेला स्थल का रास्ता भी जाम हो गया। गंगा तट तक पहुंचने में सर्दी के मौसम में भी श्रद्धालुओं के पसीने छूट गए। अधिक वाहनों का दबाव देखते हुए मीरा रेती, चक लठीरा, शाहपुर मार्ग, स्याना मार्ग, ठंडी सडक़ से श्रद्धालुओं को निकाला गया। इससे इन सभी लिंक मार्गों पर भी जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
मेले में सिर्फ वीआईपी मार्ग खाली
कार्तिक मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। लेकिन वीआईपी मार्ग खाली दिखाई पड़ रहा है। इस रास्ते से सिर्फ वीआईपी लोगों के वाहनों को निकाला जा रहा है। इसके अलावा मेला स्थल को जाने वाले सभी मार्गों पर जाम लग गया है। जाम की स्थिति शुक्रवार की दोपहर तक बने रहने की संभावना है।
धूल के गुबार ने किया परेशान
कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल को जाने वाले करीब आधा दर्जन रास्ते हैं। लेकिन सभी मार्ग धूल के गुबार में तब्दील हो रहे हैं। मुख्य मेले मार्ग पर लोगों को धूल का सामना करना पड़ रहा है। जिससे आंखों में दिक्कत और सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। वाहन पार्किंग फुल होने के कारण सड़कों पर लोगों को वाहन खड़े करने पड़े, इससे जाम की स्थिति बनी रही।
वाहनों को किया डायवर्ट
मेला स्थल से आने वाले वाहनों को शाहपुर रोड से मेरठ रोड की तरफ, गंगा मंदिर रोड से नेशनल हाईवे की तरफ और मीरा रेती से भी हाईवे की तरफ भेजा गया। इसके अलावा दिल्ली, बुलंदशहर की तरफ से मेला आने वाले वाहनों को तहसील रोड व मेरठ की तरफ से आ रहे वाहनों को मुख्य मेला मार्ग से अंदर जाने दिया गया। ताकि जाम की स्थिति न बने।- वरुण मिश्रा, सीओ