Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   development from 10 crores

Hapur News: 10 करोड़ से गांवों में होंगे विकास कार्य

Thu, 03 Oct 2024 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 03 Oct 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
development from 10 crores
हापुड़। गांवों के विकास के लिए शासन ने 10 करोड़ रुपये जारी किए हैं। 15वें वित्त आयोग के तहत यह धनराशि आवंटित कर दी गई है। धनराशि से गांवों में सड़क, नाली व खड़ंजों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 273 ग्राम पंचायतें है। जिनके विकास के लिए जिला पंचायत राज विभाग के अधीन ग्राम पंचायतों के अलावा क्षेत्र पंचायतों के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार से समय-समय पर धनराशि मिलती है। शासन ने 15वें वित्त आयोग के तहत आठ करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। वहीं राज्य वित्त आयोग से करीब दो करोड़ रुपये की धनराशि मिली है।
विज्ञापन


बजट को सीधे ग्राम पंचायतों के खातों में भेजा गया है। शासन से मिली राशि से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे, जिनमें नाली निर्माण, सीसी रोड, पानी की निकासी, खड़ंजों के अलावा सफाई के कार्य शामिल हैं। साथ ही सरकारी भवनों की देखरेख के लिए बी धनराशि खर्च की जाएगी। इसके लिए ग्राम पंचायत खुली बैठक कर प्रस्ताव बनाए जाएंगे, अनुमति मिलने के बाद ही पंचायत राज विभाग की गाइड लाइन के अनुसार कार्य होंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी शिव बिहारी शुक्ला ने बताया कि शासन से धनराशि ग्राम पंचायत निधि पीएफएमएस खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। इस धनराशि से अधूरे पड़े काम पूरे हो सकेंगे और नए कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed