{"_id":"69e7ac01aec8e4745805bb13","slug":"despite-orders-there-is-a-pile-of-garbage-in-krishnaganj-mohalla-hapur-news-c-135-1-hpr1005-140278-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आदेशों के बाद भी मोहल्ला कृष्णगंज में गंदगी का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आदेशों के बाद भी मोहल्ला कृष्णगंज में गंदगी का अंबार
विज्ञापन
पिलखुवा के कृष्णगंज मोहल्ले में टूट पड़ा चैनल।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णगंज में पाइपलाइन डालने के दौरान गली का चैनल टूट गया और तीन सप्ताह बाद भी उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। टूटा चैनल और जाम नालियों के कारण गली में पानी भरा हुआ है। इससे हालात बदतर बने हुए हैं और लोगों में आक्रोश है।
मोहल्ला कृष्णगंज गली में जमा गंदा पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है। मोहल्ला निवासी दिनेश गुप्ता के अनुसार पाइपलाइन डालते समय चैनल क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन उसके बाद से कोई काम नहीं हुआ।
लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने मौके का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए थे, लेकिन आदेश का कोई असर नहीं हुआ। जल निगम के जेई अनुज कुमार ने 12 दिन पहले दो दिन में काम पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन काम शुरू तक नहीं हुआ। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने भी 22 दिन पहले मरम्मत के निर्देश दिए थे। वजूद चैनल टूटा पड़ा हुआ है और गली में दूषित जलभराव है। गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा खड़ा हो गया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने निर्देश दिए गए हैं और लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।