फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Described the incident of Krishna-Rukmini marriage

Hapur News: कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग का किया वर्णन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Described the incident of Krishna-Rukmini marriage
श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते व्यास महेशचंद्र।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिंभावली। गंगा विहार कॉलोनी के राजेश्वरी स्मारक स्कूल परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन रविवार को व्यास आचार्य महेश शास्त्री ने भगवान कृष्ण और रुक्मिणी के विवाह की कथा सुनाई। इस दौरान भक्तों ने कन्यादान कर भगवान का आशीर्वाद लिया।


व्यास महेश शास्त्री ने कहा कि रुक्मिणी को माता लक्ष्मी का अवतार माना गया है, उनके द्वारा भेजे गए पत्र के बाद श्रीकृष्ण ने हरण कर उनके साथ विवाह किया। विवाह प्रसंग के दौरान भगवान श्रीकृष्ण-रूक्मिणी की सुंदर झांकी सजाई गई और पंडाल में मौजूद भक्तों ने कन्यादान किया। व्यास ने कहा कि माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नारायण की पूजा करें, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद स्वयं की प्राप्त हो जाएगा। महारास का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि यह लीला जीवात्मा के परमात्मा से मिलन का प्रतीक है। जीव परमात्मा का अंश हैं, भगवान को प्राप्त करने के लिए भक्ति ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय हैं, जो भी ठाकुर जी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है, वह भव सागर से पार हो जाता है। इस मौके पर देवेंद्र शर्मा, सौरभ शर्मा, मनोज शर्मा, अंकुर शर्मा, गिरधर शर्मा, हर्ष, सुभाष कुमार, मोनिका, पूजा, सुमन, रेनू शर्मा, सत्यवती समेत अन्य भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed