फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Deputy CM to visit Lajja Rani Garg's residence today

Hapur News: लज्जा रानी गर्ग के आवास पर आज पहुंचेंगे डिप्टी सीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM to visit Lajja Rani Garg's residence today
पिलखुवा। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम शुक्रवार को स्थगित हो गया, अब वे शनिवार को पिलखुवा पहुंचेंगे। वह कृष्णगंज, गांधी रोड स्थित उनके आवास पर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। एलिवेटेड रोड के नीचे वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

सीओ मुनीश चंद्र के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:40 बजे रामलीला मैदान स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वह 12:55 बजे लज्जा रानी गर्ग के आवास पहुंचेंगे। परिजनों से मुलाकात के बाद जनपद की विकासशील और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उपमुख्यमंत्री का शुक्रवार को भी पिलखुवा आने का कार्यक्रम था। किसी कारणवश शुक्रवार का दौरा स्थगित हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed