फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dengue patient found

Hapur News: डेंगू में तप रहा बच्चों का सिर, तेजी से गिर रहीं प्लेटलेट्स

Sat, 21 Oct 2023 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 21 Oct 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
dengue patient found
हापुड़। डेंगू की चपेट में आकर बच्चों के सिर तप रहे हैं, इनकी प्लेटलेट्स भी तेजी से गिर रही हैं। शनिवार को भी दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, मरीजों की संख्या बढ़कर अब 124 पहुंच गई है।
विज्ञापन


फिजिशियन डॉ.प्रदीप मित्तल ने बताया कि डेंगू में तेज बुखार होता है, जो दो से तीन दिन तक भी बना रह सकता है। डेंगू होने पर शरीर में निर्जलीकरण होने लगता है, प्लेटलेट्स गिरने के कारण रक्तस्त्राव का खतरा अधिक रहता है। बुखार की चपेट में आने वाले बच्चों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सिर से बुखार चढ़ता है जो बच्चों की हालत को गंभीर बना रहा है। हालांकि सामान्य उपचार के बाद बच्चे स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन


इन दिनों मरीजों में देखा जा रहा है कि एक दिन के बुखार में ही प्लेटलेट्स 50 हजार से नीचे आ रही हैं। अधिकांश मरीज ऐसे हैं जिनकी प्लेटलेट्स 35 हजार तक रह गई। हालांकि सही इलाज लेने पर सात दिन के अंदर ही ये पूरी हो रही हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 35 संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच कराई, इसमें दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 124 पहुंच गई है। साथ ही 105 घरों में लार्वा खोजा, जिसमें 67 कूलर, 224 गमले, 63 ड्रम, 42 टायर, 51 फ्रीज की ट्रे, 262 अन्य पात्र शामिल थे। 35 पात्रों में लार्वा मिला, जिसे नष्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बाबूगढ़ पीएचसी पर मारा छापा

सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने शनिवार को बाबूगढ़ पीएचसी पर छापा मारा। यहां स्टॉफ मौजूद मिला, मरीजों से फीडबैक लिया गया। साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



मरीजों का चल रहा इलाज

डेंगू से पीड़ित चार मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है 65 से अधिक डिस्चार्ज हो चुके हैं। पांच से सात दिन में मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। झोलाछापों से उपचार न कराएं, अच्छे चिकित्सक से ही परामर्श लें।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed