फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Demand raised for safety of teachers, memorandum submitted to DM

Hapur News: शिक्षकों की सुरक्षा की मांग उठाई, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for safety of teachers, memorandum submitted to DM
हापुड़।
विज्ञापन

बाबूगढ़ के स्कूल में प्रधानाचार्य पर हमले के विरोध में शुक्रवार को क्षेत्र के स्कूल बंद रहे। स्कूल वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विद्यालयों में बढ़ती असुरक्षा को लेकर बैठक की। इसके बाद डीएम व एसपी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद प्रकाश शर्मा ने कहा कि जिले में विद्यालयों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों में दो निजी विद्यालयों में हमले की घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में एससीएम पब्लिक स्कूल के एक पूर्व छात्र ने टीसी ने देने पर प्रधानाचार्य पर डंडे से हमला कर दिया। प्रधानाचार्य ने मेज के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। हमले के दौरान डंडा चलने और फायर होने की आवाज भी सुनाई दी। पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

दूसरी घटना में विकास ग्लोबल स्कूल में अभिभावक ने पिछले शैक्षिक वर्ष जून माह का वाहन शुल्क जमा करने से इन्कार किया। प्रधानाचार्य द्वारा नियमों के पालन का आग्रह करने पर अभिभावक ने गाली-गलौज और अभद्रता की। उन्होंने डीएम व एसपी से मामलों में कार्रवाई कराने के लिए मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि विद्यालय की सुरक्षा के लिए स्पष्ट नियमावली व ठोस कदम नहीं उठाए गए तो संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सचिव राम किशोर त्यागी, नितिन तोमर, विकास तेवतिया और वीरेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बछलौता स्थित एससीएम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने पूर्व छात्र व उसके साथी पर टीसी न देने पर डंडे से हमला कर उन्हें घायल करने का आरोप लगाया है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व छात्र व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मनोज कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वे अपने कार्यालय में दैनिक कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव मतनौरा निवासी पूर्व छात्र विवेक अपने हाथों में डंडा लेकर अपने एक अन्य साथी के साथ कार्यालय में घुस आया। इस दौरान आरोपी ने उनसे टीसी काटकर देने की मांग की। फीस के 13,400 रुपये बकाया होने पर उन्होंने आरोपी को टीसी देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उनपर डंडे से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मेज की नीचे छिपकर उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर विवेक व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed