फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Demand from SP to take action against those who make indecent comments in the group

Hapur News: एसपी से की ग्रुप में अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Demand from SP to take action against those who make indecent comments in the group
एसपी से शिकायत करने पहुंचे लोग।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्रुप में जोड़कर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के आह्वान पर पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने कथित पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

एसडीओ थर्ड देवेंद्र कुमार व जेई ईश्वर कुमार ने बताया कि एक कथित पत्रकार ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है। इस ग्रुप में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को जोड़ा गया है। इसी ग्रुप में कथित पत्रकार निगम के अधिकारियों को भ्रष्टाचार में लिप्त होने, नियमों को ताक पर रखकर कार्य करने के अलावा ऊर्जा मंत्री और राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करता है।
विज्ञापन


अगर निगम का कोई कर्चचारी ग्रुप से बाहर निकलता है तो उसको उल्टा सीधा बोलकर और अनैतिक दबाव बनाकर जोड़ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि इससे पूरे विभाग और सरकार की छवि खराब हो रही है। जबकि विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है, जिससे सरकारी कार्य में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसपी को शिकायती पर देकर कथित पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इससे पूर्व ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने थाना देहात में भी कथित पत्रकार के खिलाफ तहरीर दी थी।


एसपी से मुलाकात करने वालों में अवर अभियंता आनंद कुमार मौर्या, विजेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, लेखराज सिंह, ईश्वर प्रसाद, संतोष दिवाकर, राजेश भास्कर, महेंद्र प्रजापति, अफरोज, हेमंत प्रताप सिंह, विनय कुमार, सतीश चंद तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed