{"_id":"66b65da821f091583c0c325a","slug":"demand-for-restoration-of-old-pension-teachers-took-out-bike-rally-hapur-news-c-135-1-hpr1002-113563-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग, शिक्षकों ने निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग, शिक्षकों ने निकाली बाइक रैली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर पुरानी पेंशन की बहाली एवं चिकित्सा सुविधा सहित 23 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया। इसके साथ ही मोटर साइकिल/ स्कूटी रैली भी निकाली गई।
आंदोलन के दूसरे चरण में 9 अगस्त को मोटर साइकिल/ स्कूटी रैली श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जबकि पुरानी पेंशन की बहाली और चिकित्सा सुविधा को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई। डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पुरानी पेंशन सरकार बहाल करें। तदर्थ शिक्षकों की विनियमित करते हुए उनकी सेवाएं बहाल की जाए।
वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का सामान कार्य के लिए समान वेतनमान के सिद्धांत पर वेतन एवं सेवा शर्त लागू की जाए। राजकीय शिक्षकों की तरह सहायक माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा मान्य की जाए। आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाए।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया कि बोर्ड परीक्षाओं की पारिश्रमिक दरें सीबीएसई के समान की जाएं। परीक्षाओं व मूल्यांकन आदि से संबंधित अवशेषों का भुगतान भी तत्काल किया जाए। अवशेष वेतन, मंहगाई भत्त, चयन, पदोन्नति आदि से संबंधित अवशेषों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षकों के पद सृजित किए जाएं। वर्ष 2024 से बंद सामूहिक बीमा को दोबारा शुरू किया जाए। अल्पसंख्यक विद्यालयों में रिक्त पद भरे जाएं। महिला शिक्षिकाओं का उत्पीड़न बंद किया जाए।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सिसोदिया, नीरज चौधरी, प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुबोध गुप्ता माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रियदर्शन द्विवेदी, संरक्षक जतनपाल सिंह, जिला मंत्री कृष्ण द्विवेदी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, करतार सिंह, देवमणि सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मधु चौहान, कुलदीप गर्ग, रईस अहमद, अनुज तोमर, डॉ. मनीष, संदीप सिंघल, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार, भारत भूषण वत्स, उपकार भारती समेत आदि मौजूद थे।