फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Delhi-Moradabad railway route gearing MEMU.

दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे रूट मेमू चलाने की तैयारी

Fri, 05 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 05 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Moradabad railway route gearing MEMU.
दिल्ली से मुरादाबाद के बीच बहुत जल्द मेमू ट्रेन चलाई जा सकती है। इसके लिए मुरादाबाद मंडल के डीआरएम ने रेलवे बोर्ड से मेगू चलाने की डिमांड की है। ताकि इस रूट पर चलने वाले यात्रियों की दिक्कतों को दूर किया जा सके।
विज्ञापन


इस रूट के विद्युतीकरण के बाद कई ट्रेनों को इलेक्ट्रिक इंजन चलाया जा चुका है। गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच कुछ दिनों पहले ही विद्युतीकरण का काम पूरा हुआ है।
विज्ञापन


जिस पर रेलवे संरक्षा आयुक्त ने सीआरएस कर विद्युत संचालित इंजन वाली ट्रेनों को चलाने की अनुमति प्रदान की थी। इस ट्रैक पर अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों में विद्युत इंजन लगा भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रैक पर अब मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) चलाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे सूत्रों की माने तो इस ट्रैक के लिए दो मेमू आरक्षित भी कर दी गई है। ताकि यात्रियों की दिक्कतों को दूर किया जा सके।


यह मेमू सुबह और शाम के समय चलाई जानी प्रस्तावित है। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि मेमू चलाने का प्रपोजल प्रस्तावित है।

जिसके लिए रेलवे बोर्ड से डिमांड की जा चुकी है। उन्हें उम्मीद है कि बहुत जल्द इस ट्रैक पर मेमू संचालित हो जाएगी। मेमू के चलने से यात्रियों की काफी हद तक दिक्कत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed