Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   delhi lucknow highway ganga bridge pickup canter accident driver rescued

वीडियो: पुल पर कैंटर में खत्म हुआ डीजल, चालक साइड लगाकर सो गया; पीछे से टकराई पिकअप और बन गई आग का गोला

Sun, 29 Nov 2026 06:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट।
संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट। Published by: विकास कुमार Updated Sun, 29 Nov 2026 06:22 PM IST
सार

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गंगा पुल के पास रविवार तड़के डीजल खत्म होने से खड़े कैंटर में पीछे से बोलेरो पिकअप टकरा गई। टक्कर के बाद पिकअप में आग लग गई और चालक संजय गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने जलते वाहन से उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन
delhi lucknow highway ganga bridge pickup canter accident driver rescued
कैंटर से टक्कर के बाद चली पिकअप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-लखनऊ हाईवे 09 पर गंगा पुल पर रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। डीजल खत्म होने के कारण पुल पर खड़े कैंटर में पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो पिकअप टकरा गई। टक्कर के बाद पिकअप में आग लग गई और चालक उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जलते वाहन से चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


Trending Videos

डीजल खत्म होने पर खड़ा था कैंटर
पुलिस के अनुसार 29 नवंबर की तड़के करीब तीन बजे चालक अंकुर निवासी ग्राम भटजन, थाना भोजपुर, जनपद गाजियाबाद कैंटर लेकर दिल्ली से गजरौला की ओर जा रहा था। गंगा पुल पर पहुंचने के दौरान कैंटर का डीजल समाप्त हो गया। इस पर अंकुर ने वाहन को पुल के किनारे खड़ा कर दिया और उसी में सो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही पिकअप में लगी आग
इसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो पिकअप कैंटर में टकरा गई। पिकअप को संजय पुत्र चंद्रदेव ठाकुर निवासी प्रेम नगर सेकंड, किराड़ी सुलेमान नगर, दिल्ली चला रहा था। टक्कर के बाद पिकअप में आग लग गई और संजय आग की चपेट में आकर झुलस गया। 

विज्ञापन

जलते वाहन से बाहर निकाला गया संजय
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जान जोखिम में डालकर चालक संजय को जलते वाहन से बाहर निकाला। उसके शरीर पर कई जगह जलने के निशान थे। पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी गढ़ पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, आग बुझाने के लिए फायर स्टेशन से दमकल गाड़ी बुलवाई गई, जिसने आग पर काबू पाया।

चालक के परिवार को दी गई सूचना
सीओ राहुल यादव ने बताया कि हादसे के दौरान घायल चालक बातचीत करने की स्थिति में है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर उनके पुत्र अभिषेक को फोन कर घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। घायल के उपचार के बाद उसके और परिजनों के संपर्क में रहकर तहरीर प्राप्त की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed