फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Deadly attack on village head

Hapur News: ग्राम प्रधान पर किया जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on village head
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव शाहपुर के ग्राम प्रधान पर गांव निवासी चार लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ग्राम प्रधान ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान फकरुद्दीन ने बताया कि शनिवार रात को उनके गांव में वैवाहिक कार्यक्रम था। उस कार्यक्रम से शामिल होकर वह अपने घर लौट रहे थे। पीड़ित ने बताया कि रास्ते में डीजे वाले ने अपना वाहन खड़ा किया हुआ था। उन्होंने वाहन को सड़क से हटाकर साइड में खड़ा करने के लिए कहा, जिस पर वहां मौजूद चार युवकों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed