फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dead body identified

Hapur News: पंकज और यश के थे रजवाहे में मिले शव

Tue, 19 Mar 2024 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 19 Mar 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
dead body identified
पिलखुवा। सोमवार को सिखेड़ा और मसौता रजवाहे में मिले शवों की शिनाख्त हो गई है। मृतकों में एक मोदीनगर और दूसरा मेरठ के मोहद्दीनपुर का रहने वाला है। एक की नहर में नहाते समय डूबकर मौत हुई है, जबकि दूसरे ने गृह क्लेश में नहर में कूदकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन


एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को थानांतर्गत क्षेत्र स्थित सिखेड़ा और मसौता रजवाहे से दो शव बरामद किए थे। सिखेड़ा रजवाहे में मिले शव की पहचान मोदीनगर की ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी पंकज वर्मा के रूप में हुई है। पंकज 15 मार्च को मसूरी थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर अपनी ससुराल आया था। वह नहर में नहाते समय डूब गया था, जिसकी सूचना मसूरी पुलिस को दी गई थी। उन्होंने बताया कि मसौता रजवाहे में मिले शव की शिनाख्त मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के गांव मोद्दीनपुर निवासी यश कौशिक के रूप में की है। एसएचओ ने बताया कि यश ने गृह क्लेश के चलते नहर में कूदकर जान दी थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के उपरांत मृतकों के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed