{"_id":"64441441aeac208cb008f386","slug":"dead-body-found-in-jungle-hapur-news-c-30-1-86471-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
सिंभावली। गांव सिंगनपुर के जंगल में एक आम के बाग में शुक्रवार की रात युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आंशका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव वैरा फिरोजपुर निवासी साजिद (20 वर्ष) ने सिंभावली क्षेत्र के गांव सिंगनपुर निवासी एक किसान का आम का बाग ठेके पर लिया हुआ है। साजिद शुक्रवार को गांव से बाग में पेड़ों की सिंचाई के लिए आया था, जो परिजनों से रात को ही घर लौटने के लिए कहकर चला था। लेकिन काफी देर तक भी घर नहीं लौटा। जिसके बाद उसका भाई सलमान व अन्य परिजन उसे तलाश करते हुए बाग में पहुंच गए। जहां साजिद का शव एक पेड़ से लटका मिला। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सलमान ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सलमान ने भाई की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी शीलेष कुमार का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु की सही वजह पता चल सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।