{"_id":"6696a401724cc4d75f026179","slug":"dead-body-found-in-bagh-hapur-news-c-135-1-hpr1001-112750-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Tue, 16 Jul 2024 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर के जंगल स्थित आम के बाग में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देख पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी आशीष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और पेड़ से शव को नीचे उतारा। मृतक युवक की शिनाख्त जिला बुलंदशहर थाना गुलावठी क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी विनोद (26) के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि विनोद ने गांव महमूदपुर के जंगल में एक आम का बाग ठेके पर ले रखा था। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि विनोद के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। बताया जा रहा है कि विनोद सोमवार को घर से बाग में आया था। गृहक्लेश के चलते विनोद द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।