फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   dead body found

Hapur News: एसएसवी कॉलेज के पास मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

Fri, 20 Jun 2025 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 20 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
dead body found
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एसएसवी कॉलेज के पास नाले में बिजली के तार के ऊपर 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की गर्दन के पीछे जलने का निशान पाया गया है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस बिजली का करंट लगने से मौत होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे नगर कोतवाली पुलिस को दिल्ली रोड स्थित एसएसवी कॉलेज की दीवार के पास सूखे नाले पर व्यक्ति के शव की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मृतक का सिर व गर्दन बिजली के तार पर था। उसकी गर्दन के पीछे एक जलने का निशान भी पाया गया था। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बिजली के करंट से मौत होना प्रतीत हो रहा है। मृतक की गर्दन के पीछे जलने का निशान भी पाया गया है। मृतक शराब के नशे में बिजली तार के ऊपर लेट गया होगा। इसके बाद करंट लगने से उसकी मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed