{"_id":"65b7d6d0cddcaa1b350cfa21","slug":"dead-body-found-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107223-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: साई मंदिर के पास मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: साई मंदिर के पास मिला युवक का शव
Mon, 29 Jan 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछलौता गांव स्थित साई मंदिर के पास 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त सुखविंदर पुत्र धर्मवीर निवासी गांव फुलडेहरा थाना सिंभावली के रुप में हुई है।
मृतक के भाई सतेंद्र ने बताया कि सुखविंदर राजमिस्त्री का कार्य करता था। पिछले कुछ महीनों से गांव नरैना थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर में अपनी ससुराल में परिवार के साथ रह रहा था। ससुराल में कहासुनी होने के कारण वह रविवार की सुबह वहां से चला आया। इसी दिन वह शाम को करीब 7 बजे बाबूगढ़ छावनी में अपनी रिश्तेदारी में पहुंच गया और यहां शराब पीने लगा। रिश्तेदारों ने सुखविंदर को शराब पीने के लिए मना किया जो तो वह नाराज होकर यहां से चला गया। इसके बाद सोमवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसके भाई का शव साई मंदिर के पास पड़ा मिला है। थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही से पता चल पाएगा।