{"_id":"86f834084c6a3abcd42c413ad1bc93e5","slug":"dayat-employee-protest-for-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से वेतन न मिलने पर भड़के डायटकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से वेतन न मिलने पर भड़के डायटकर्मी
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षक, कर्मचारियों को बीते चार माह से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में शिक्षक, कर्मचारियों ने सोमवार को डायट में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
शिक्षकों ने राहत न मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारी शिक्षक, कर्मचारियों ने बताया कि वह कड़ी मेहनत से अपना दायित्व निभा रहे हैं। लेकिन बीते चार महीने से उन्हें वेतन ही नहीं मिल सका है।
महंगाई और चार माह से वेतन न मिलने से वह अपना घर खर्च नहीं चला पा रहे हैं। मजबूरी में उन्हें ब्याज पर पैसा लेना पड़ रहा है। वेतन संबंधी समस्या बीते कई महीने से चल रही है।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि डायट के उच्चाधिकारी भी उनकी समस्या पर गंभीर नहीं हैं। 7 दिन पूर्व ही शिक्षक, कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में आंदलोन का अल्टीमेटम दिया था।
इसके बावजूद भी शिक्षकों की समस्या का समाधान नहीं किया जा सका। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो वे आंदोलन जारी रखेंगे।
धरना-प्रदर्शन में विनोद कुमार, ऊषा शर्मा, मुनीष भट्ट, हरीश, बीना, विधिशा मिश्रा, संगीता शर्मा, रश्मि आदि मौजूद रहे।