UP: मोबाइल पर बात कर रही थी बेटी, ट्रेन की चपेट में आकर मौत, बचाने की कोशिश में मां गंभीर
बेटी को खींचने की कोशिश करते हुए सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई।
विस्तार
शनिवार की रात गढ़ स्याना मार्ग पर रेलवे फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आकर बेटी की मौत हो गई। जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल महिला को अस्पताल भेज दिया है।
जनपद बुलंदशहर के स्याना निवासी सोनिया को अपनी बेटी के साथ बाहर जाना था। जिसके लिए उन्हें गढ़ के रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठना था। करीब नौ बजे वह बेटी के साथ स्याना चौपाला पहुंची। जहां से वाहन से उतरकर दोनों रेलवे लाइन के किनारे होते हुए स्टेशन की तरफ जा रही थीं। इस दौरान सोनिया की बेटी अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। तभी पीछे की तरफ से अचानक आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर आ गई और उसे चपेट में ले लिया।
बेटी को खींचने की कोशिश करते हुए सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।