फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Culverts and drains choked with dirt and junk will cause waterlogging during the rains.

Hapur News: गंदगी और कबाड़ से चोक पड़ी पुलिया व नाले, बारिश में होगा जलभराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Culverts and drains choked with dirt and junk will cause waterlogging during the rains.
पुरानी चुंगी पर पुलिया के अंदर भरा पड़ा कूडा। संवाद
फोटो 18 से 22
विज्ञापन

हापुड़। पिछले कई दिनों से लगभग हर दिन शहर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। हल्की सी बारिश से ही सड़कें जलमग्न हो रही हैं। इसकी बड़ी वजह पुलिया व नाले गंदगी से अटके पड़े हैं। इससे जलनिकासी प्रभावित हो रही है। वहीं, आने वाले दिनों में बारिश अधिक होगी, इसके बाद भी अधिकारियों ने पुलिया व नालों की सफाई शुरू नहीं कराई है, जबकि पूरे शहर के नाले व पुलिया की सफाई में कम से कम एक माह का समय लगता है। इसके बाद भी पालिका के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, पुलिया व नालों में कूड़ा अटका होने के कारण कई इलाकों में तो बिना बारिश भी सड़कों पर जलभराव हो रहा है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जबकि, पालिका प्रत्येक वर्ष करीब 20 करोड़ रुपये शहर की साफ-सफाई पर खर्च कर रही है।

चुंगी के पास पुलिया में भरा पड़ा कूड़ा
बुलंदशहर रोड पर पुरानी चुंगी के पास पालिका की एक पुलिया बनी हुई है। इस पुलिया के जरिये बुलंदशहर रोड के कोटला मेवतियान, जैनलोक, कोठी गेट सहित अन्य इलाकों का पानी सड़क क्रॉस करके रामपुर रोड की तरफ जाता है, लेकिन इस पुलिया में कीचड़ भरी हुई है। इस कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में पुलिया के नीचे भरी पड़ी गंदगी
बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी के बाहर की ओर पुलिया के नीचे गंदगी भरी पड़ी है। यह गंदगी सड़क पर आ गई है। इस पुलिया के नीचे से कई मोहल्लों के पानी की निकासी होती है, लेकिन महीनों से पुलिया के नीचे से सफाई न होने के कारण गंदगी जमी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी के कारण सड़क पर हुआ जलभराव
मदरसा रोड का नाला गोबर व कीचड़ से भर रहा है। इस क्षेत्र में नियम विरुद्ध संचालित डेयरियों के कारण नाला पूरी तरह से गंदगी से ठस हो गया है। इससे जलनिकासी प्रभावित हो रही है। अब सड़क पर दुकानों के आगे सड़क पर जलभराव हो रहा है। शिकायत के बाद भी नाले की सफाई नहीं हो रही है।

मोती कालोनी के नाले की हालत अत्यधिक खराब
मोती कालोनी के नाले में सिकंदर गेट, तगासराय, मीनाक्षी रोड के मोहल्लों का पानी आता है। इस रोड पर नाले पर कई जगह पुलिया बनी हुई है। इन पुलिया का लेंटर नीचा होने के कारण जगह-जगह कूड़ा अटका हुआ है, जबकि कुछ माह पहले ही नाले की सफाई पर लाखों रुपये खर्च हुए हैं। इस नाले में गिरकर कई लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। इसके बाद भी नाले की सफाई नहीं कराई गई है।


अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि निर्माण, स्वास्थ्य और जलकल विभाग के अधिकारियों को पुलिया व नालों की सफाई के निर्देश दिए हैं। बारिश से पहले सभी पुलिया और नालों की सफाई कराई जाएगी।

पुरानी चुंगी पर पुलिया के अंदर भरा पड़ा कूडा। संवाद

पुरानी चुंगी पर पुलिया के अंदर भरा पड़ा कूडा। संवाद

पुरानी चुंगी पर पुलिया के अंदर भरा पड़ा कूडा। संवाद

पुरानी चुंगी पर पुलिया के अंदर भरा पड़ा कूडा। संवाद

पुरानी चुंगी पर पुलिया के अंदर भरा पड़ा कूडा। संवाद

पुरानी चुंगी पर पुलिया के अंदर भरा पड़ा कूडा। संवाद

पुरानी चुंगी पर पुलिया के अंदर भरा पड़ा कूडा। संवाद

पुरानी चुंगी पर पुलिया के अंदर भरा पड़ा कूडा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed