फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ct scan waiting

Hapur News: सीएचसी में सीटी स्कैन की नौ फरवरी तक वेटिंग, मरीज परेशान

Sat, 03 Feb 2024 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 03 Feb 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
ct scan waiting
हापुड़। गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को सीटी स्कैन की 9 फरवरी तक वेटिंग दी जा रही है। जरूरत वाले मरीजों को भी उनका हाल जाने बगैर वापस लौटाया जा रहा है। वहीं, नई अल्ट्रासाउंड मशीन चालू हो गई है। पुरानी मशीन को जिला अस्पताल भेजने की तैयारी है, इससे मरीजों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास सिर्फ एक ही सीटी स्कैन मशीन है, प्राइवेट में बेहद महंगा टेस्ट होने की वजह से यहां दूर दराज से मरीज आते हैं। शनिवार को पिलखुवा निवासी अनवर हसन अस्पताल पहुंचा, उसके कमर के नीचे का हिस्सा काम नहीं कर रहा था। चिकित्सक ने सीटी स्कैन लिख दिया।
विज्ञापन


लेकिन उसके पर्चे पर सीटी स्कैन की तिथि 9 फरवरी दी गई। अनवर का पुत्र अधीक्षक से लेकर चिकित्सकों से गुहार लगाता घूमता रहा। लेकिन उसकी बात किसी ने नहीं सुनी, बाद में वह सीटी स्कैन करने वाले कर्मचारियों से गुहार लगाता रहा। जिसके बाद उसे सोमवार को आने के लिए बोला। इसी तरह न जाने कितने मरीजों को चलता कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

-सप्लाई नहीं मिलने से बंद रही मशीन-

शनिवार को अस्पताल की सप्लाई प्रभावित रही। ऐसे में सीटी स्कैन मशीन कई घंटे तक बंद ही रही। मरीज इंतजार करते रहे। वहीं, ओपीडी और फार्मेसी भी मोबाइल की टॉर्च में ही चली।

---

-दो रेडियोलॉजिस्ट, मरीजों को मिल सकती है राहत-

जिले में स्वास्थ्य विभाग पर दो रेडियोलॉजिस्ट हैं, नई अल्ट्रासाउंड मशीन के चालू होने से पुरानी को अस्पताल में ही रख दिया गया है। ऐसे में यदि इस मशीन को जिला अस्पताल में लगा दिया जाए तो दूसरे रेडियोलॉजिस्ट वहां जाकर मरीजों को सुविधा दे सकते हैं। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए न तो भटकना पड़ेगा और न ही क्यूआर कोड लेकर प्राइवेट सेंटर पर जाना पड़ेगा।


---

-जरूरत वाले मरीजों की हो त्वरित जांच-

जिन मरीजों की हालत ठीक नहीं है, उन्हें त्वरित उपचार और जांच की सुविधा मिलनी चाहिए। 9 फरवरी तक की वेटिंग के मामले में जानकारी की जाएगी। मरीजों को हर संभव बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।

--

जतिन त्यागी ०३एचपीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed