फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Crowd increased in trains, people forced to travel risking their lives

Hapur News: ट्रेनों में बढ़ी भीड़, जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को लोग मजबूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Crowd increased in trains, people forced to travel risking their lives
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण होली पर घर जाने वाले यात्रियों का सफर आसान नहीं हो पाया। ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ से सीट न मिलने के कारण यात्री फर्श और जान जोखिम में डालकर पायदान पर खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हैं। स्टेशन पर सिर्फ होली स्पेशल ट्रेन को ठहराव दिया गया है जो सोमवार को आनंद विहार से चलकर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, बसों के फेरे बढ़ने से बस से यात्रा करने के हालात सामान्य रहे।
होली पर घर जाने के लिए लोगों ने एक माह पहले ही ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लिया था, जिस कारण अब यात्रियों को वेटिंग के चलते सीट नहीं मिल पाई। लोगों को होली पर घर पहुंचाने के लिए रेलवे द्वारा हापुड़ में एक होली स्पेशल ट्रेन का भी ठहराव दिया गया है। घर लौटने के लिए लोग ट्रेन में सीट आरक्षित कराकर अपना सफर आसान बनाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन ट्रेनों में चल चल रही लंबी वेटिंग लिस्ट के चलते यात्रियों को सीट नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


ऐसे में लोग घर पहुंचने के लिए ट्रेन के किसी भी कोच में सफर कर घर लौटने के मजबूर हुए लेकिन, पीछे से ट्रेन के सभी डिब्बे फुल थे। यात्री धक्कामुक्की कर जैसे-तैसे ट्रेन में चढ़कर खड़े होने की जगह बना रहे हैं। अनेक यात्री तो कोच में जगह न मिलने पर कोच के पायदान पर ही खड़े होकर जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ व जीआरपी द्वारा स्टेशन परिसर और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर उनके सामान की चैकिंग भी की गई। वहीं आरपीएफ द्वारा यात्रियों को ट्रेन चलते समय सवार न होने के साथ ही अनजान लोगों से खानपान की चीजें न लेने के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया।

वहीं परिवहन निगम द्वारा सभी मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए थे, जिससे बसों में हालात सामान्य रहे। बीच-बीच में मेरठ बुलंदशहर मार्ग और लखनऊ, बरेली मार्ग पर यात्रियों को दबाव अधिक होने से यात्रियों को सीट नहीं मिल पाई और उन्हें बस में खड़े होकर सफर करना पड़ा।


स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि होली के चलते ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ने से सीट मिलना मुश्किल हो गया था। वहीं एआरएम रणजीत सिंह ने कहा कि बसों के फेरे बढ़ने से यात्रियों को घर पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हुई, कुछ बसों में भीड़ होने पर यात्रियों को थोड़ी दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed