{"_id":"673114311c2fd907eb03d2d4","slug":"criminal-injured-in-police-encounter-two-accomplices-absconding-hapur-news-c-306-1-gha1001-110645-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, दो साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, दो साथी फरार
विज्ञापन
सिंभावली। शनिवार की रात चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने गोली लगने से घायल बदमाश को गिरफ्तार किया है, वहीं उसके दो साथी फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने बदमाश के पास से चोरी की बाइक, तमंचा, गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। जिसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस टीम पुराने हाईवे से नए हाईवे को जाने वाले तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नए हाईवे की तरफ से बाइक सवार तीन युवक आते हुए दिखे। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। सीओ ने बताया कि इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसके बाद एक बदमाश ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। इस बीच उसके दोनों साथी बाइक छोडकऱ खेतों में छिपकर फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए खेतों में कांबिंग भी कराई गई, लेकिन वह भाग निकले। घायल बदमाश ने अपना नाम नईम निवासी कोटला मेवातियान हापुड़ बताया, जिसने बताया कि वह वर्तमान में औखला दिल्ली में रहा रहा है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी नब्बू निवासी गांव सरूरपुर थाना गढ़ और शहजाद निवासी गांव रतूपुरा व अन्य के साथ मिलकर निराश्रित गोवंशों को निशाना बनता है। जिनका कटान कर मांस को बेचते हैं। आरोपी ने 20 अक्तूबर को सैना-बंगोली मार्ग पर पशु कटान किया था। जिसके अवशेष गांव नयाबांस के निकट फेंक दिए थे। आरोपी ने यह भी बताया कि उसके पास मिली बाइक भी चोरी की है। सीओ ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 317(5), 345(3), आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। घायल बदमाश का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है, जिसके फरार साथियों की तलाश कराई जा रही है।