{"_id":"58a1d11c4f1c1b4f54d84b52","slug":"youth-come-to-steal-truck-was-finally-picked-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चोरी करने आए दो युवक दबोचे, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चोरी करने आए दो युवक दबोचे, एक फरार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 13 Feb 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
दो युवक दबोचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एफसीआई के पास खड़ा एक ट्रक चोरी करने आए दो युवक को आसपास के लोगों ने दबोचे उनकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। उनका एक साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बाबूगढ़ निवासी विनोद किराए पर ट्रक चलवाता है। सोमवार की दोपहर ट्रक चालक राजवीर मेरठ रोड स्थित एफसीआई से गेहूं भरने के लिए आया था। तभी वह एफसीआई के बाहर ट्रक खड़ा कर पास की चाय की दुकान पर चला गया।
विज्ञापन
तभी वहां तीन युवक पहुंचे। एक युवक ट्रक के बाहर खड़ा रहा। जबकि दो युवक ट्रक में चढ़ गए। कुछ लोगों ने उन्हें ट्रक स्टार्ट करने की कोशिश करते देखाकर शोर मचा दिया। इससे बाहर खड़ा उनका एक साथी भाग निकला।
विज्ञापन
जबकि ट्रक में सवार हुए दोनों युवकों को लोगों ने दबोच कर जमकर धुनाई की। दोनों युवक नशे में थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें लेकर थाने आ गई।
कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।