{"_id":"593565784f1c1b831c9c7e21","slug":"youth-attacked-bus-driver-and-conductor","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने बस चालक और परिचालक पर किया हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने बस चालक और परिचालक पर किया हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 05 Jun 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
हमला
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाबे पर खाना खाने के दौरान हुए विवाद में सोमवार को तीन युवकों ने बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया है। चालक के भाई ने तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी शकील अहमद ने सोमवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि उसका भाई कंवर अली मुरादाबाद-दिल्ली रूट पर चलने वाली प्राइवेट बस चलाता है।
विज्ञापन
वह सोमवार को परिचालक अफसर निवासी अठसैनी के साथ दिल्ली से सवारी लेकर मुरादाबाद जा रहा था। रास्ते में वह सिंभावली के गांव खुड़लिया के निकट नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका।
विज्ञापन
यहां किसी बात को लेकर उसका गांव टोडरपुर निवासी दिलशाद, शाकिर और रिजवान के से विवाद हो गया। इसके बाद तीनों युवकों ने कंवर अली और परिचालक अफसर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों और यात्रियों ने किसी तरह उन्हें बचाकर सिंभावली पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताकर उन्हें हापुड़ के लिए रेफर कर दिया है।
पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ दीक्षित त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।