फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Workers ate poison.

सूदखोर की ज्यादती से तंग मजदूर ने खाया जहर

Thu, 30 Jun 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 30 Jun 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
Workers ate poison.
poison - फोटो : amar uajal

तहसील मुख्यालय के पीछे स्थित मोहल्ला आदर्शनगर में आर्थिक तंगी में सूदखोर की ज्यादती से तंग चल रहे मजदूर ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, इस घटना से पुलिस-प्रशासन पूरी तरह बेखबर है। गढ़ में तहसील मुख्यालय के पीछे स्थित मोहल्ला आदर्शनगर निवासी जगतसिंह गुर्जर 65 मशीन पर चारे की कुट्टी काटकर बेचता था।
विज्ञापन


बताया गया है कि जगतसिंह ने करीब एक साल पहले मकान गिरवी रखकर साहूकार से ब्याज पर तीन लाख का कर्ज लिया था, मगर घर में बीमारी और आर्थिक तंगी के चलते कर्ज का ब्याज तक अदा नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहूकार लगातार ब्याज पर दिए गए कर्ज की वापसी का दबाव बना रहा था। इससे तंग आकर बुधवार देर रात जगत सिंह ने जहर खा लिया। इसका पता लगते ही परिजन आनन फानन में स्थानीय नर्सिंग होम ले गए,


जहां हालत नाजुक होती देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने कोई भी कार्रवाई किए बिना ही गमगीन माहौल के बीच शव को गंगा किनारे ले जाकर दाह संस्कार कर दिया।

उधर, एसडीएम शमशाद हुसैन का कहना है कि इस विषय में कोई सूचना नहीं है। जांच कराने के बाद सच्चाई सामने आने पर साहूकार के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

वही, डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। सूदखोरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed