फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Women with two arms traffickers arrested.

महिला सहित दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

Thu, 22 Sep 2016 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 22 Sep 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
Women with two arms traffickers arrested.
सात पिस्टल व तीन तमंचे बरामद - फोटो : अमर उजाला

हाफिजपुर पुलिस ने गुलावठी रोड के घुंघराला मोड़ से महिला समेत दो हथियार तस्करों को दबोचा है। आरोपियों से सात पिस्टल और तीन तमंचे बरामद किए गए हैं। एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।

विज्ञापन


एसपी अलंकृता सिंह ने पत्रकारों को बताया कि चुनावी माहौल में अवैध हथियारों की तस्करी बढ़ रही है। इसको लेकर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया है। बुधवार को हाफिजपुर पुलिस को सूचना मिली की गुलावठी रोड पर एक संदिग्ध महिला-पुरुष घूम रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शावेज खान ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम भूरी निवासी मजीदपुरा बताया है जो मूलरूप से मेरठ के गांव खिवाई की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दूसरे आरोपी ने अपना नाम खिलाफत निवासी गांव राधना किठौर बताया है। दोनों आरोपियों से सात पिस्टल व तीन तमंचे बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उस पर दस से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस ने बताया कि खिलाफत व भूरी एक वर्ष से हापुड़ के मजीदपुरा में किराए पर रहते है। दोनों आरोपियों ने बताया है कि बिहार के मुंगेर से हथियार राधना लाई जाती थी। इसके बाद आरोपी एक पिस्टल 15 हजार रुपये में खरीदते थे।

जबकि उसे बाजार में 18 हजार रुपये से अधिक दाम में बेचते थे। जबकि तमंचा 1500 रुपये में खरीदकर 2500 से तीन हजार रुपये में बेचते थे।  इन पिस्टल को गाजियाबाद, मेरठ व मुजफ्फरनगर सहित प्रदेश के अलग अलग जनपदों बेच देते थे।


पुलिस पूछताछ में खुलास हुआ है कि पुलिस चैकिंग में पकड़े जाने के डर से हथियार महिला अपने साथ लेकर चलती थी, जिससे किसी को शक नहीं होता था। पुलिस महिला का आपराधिक रिकॉर्ड तलाश करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed