फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Women police station district headquarters uproar.

महिला थाना और जिला मुख्यालय में हंगामा

Mon, 02 May 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 02 May 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
Women police station district headquarters uproar.
भड़के शक्ति नगर के लोग - फोटो : अमर उजाला

स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक नर्सिंग होम में ससुराल पक्ष द्वारा एक नवजात शिशु को जबरन ले जाने की कोशिश करने और विवाहिता को जहरीला इंजेक्शन लगाने के मामले में कार्रवाई न होने पर सोमवार को शक्तिनगर के लोग भड़क गए।

विज्ञापन


उन्होंने महिला थाना और बाद में जिला मुख्यालय पर पुलिस के खिलाफ हंगामा कर नारेबाजी की। लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ने पर सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।  
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी जगदीश प्रसाद ने अपनी पुत्री सविता का विवाह 3 फरवरी 2014 को शाहदरा के गंगा विहार निवासी एक युवक से किया था। पिछले चार माह से सविता अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदीश प्रसाद ने बताया कि बीते शनिवार को सविता ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक नर्सिंग होम में बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी मिलते ही रविवार को दामाद, ससुर, सास और नंद नर्सिंग होम आ पहुंचे और नवजात शिशु को जबरन ले जाने की कोशिश करने लगे।

जब इस बात की जानकारी जब उन्हें हुई तो उन्होंने हंगामा करते हुए ससुरालियों को दबोचकर पुलिस को सूचना दे दी थी। इसी दौरान उसकी पुत्री की ननद ने जहरीला इंजेक्शन सविता को लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने वह इंजेक्शन जब्त कर लिया।

इस मामले में उन्होंने कोतवाली में अपहरण का प्रयास करने और उसकी पुत्री को जान से मारने की कोशिश करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के लिये तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने सिर्फ मारपीट का ही शिकायती पत्र  लिया।

पुलिस की इस लापरवाही पर सोमवार को मोहल्ले के लोगों का भी गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोपियों पर धारा बढ़ाने और कार्रवाई की मांग करते हुए पहले महिला थाने और बाद में जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर हंगामा किया।

मामला बढ़ने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो लोगों की उनसे भी नोकझोंक हुई। बाद में सीओ सिटी विशाल यादव मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।


हंगामे में रामभतेरी, बाला देवी, ओमवती, संतोष, मुकेश, पंकज, वीरपाल, वीरेंद्र, रामगोपाल मित्तल, जगदीश प्रसाद, महकार सिंह, बबलू, विजयपाल शर्मा, राकेश मुनीम आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed