{"_id":"585167794f1c1bc37b64a000","slug":"woman-and-newborn-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला और नवजात की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला और नवजात की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 14 Dec 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
महिला और नवजात की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला भगवानपुरी में प्रसव के दौरान एक महिला व नवजात की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार हेमलता उर्फ लक्की (27) निवासी दिल्ली मोहल्ला दक्षिणपुरा डॉ. अंबेडकर की शादी हापुड़ में भगवानपुरी निवासी सचिन के साथ नौ महीने पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई। उसने घर पर ही एक पुत्र को जन्म दिया। इसी बीच अचानक हेमलता व नवजात की हालत बिगड़ने लगी। परिजन दोनों को अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। मामले की सूचना पर हेमलता के परिजन दिल्ली से हापुड़ पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों ने हेमलता की हत्या की है। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज में ढाई लाख रुपये की मांग की जा रही थी। घटना की सूचना पर सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर व थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि हेमलता के परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।