{"_id":"9e6b180d4e000a671f42311a76774d17","slug":"wall-fall-down-worker-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोयना में गिरी दीवार, एक मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोयना में गिरी दीवार, एक मजदूर की मौत
अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गोयना गांव स्थित दूध प्लांट के पीछे बनाई जा रही एक दीवार सोमवार दोपहर अचानक भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर घायल हो गए।
दीवार गिरते ही निर्माणस्थल पर काम कर रहे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। घायलों को मजदूरों ने शहर के एक मिशनरी अस्पताल में भर्ती कराया। गोयना गांव में दूध प्लांट के पीछे चमरी निवासी एक व्यक्ति ने करीब 4000 मीटर जगह खरीदी है। पिछले एक माह से बाउंड्री के लिए दीवार बनाई जा रही है।
उसमें करीब एक दर्जन से अधिक मजदूर कार्य कर रहे हैं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आदर्श नगर कालोनी निवासी हंसराज पुत्र गंगाराम और ऋषिपाल व एक अन्य मजदूर मलबे को साफ कर रहे थे।
विज्ञापन
तभी दीवार भरभराकर तीनों मजदूरों के ऊपर गिर पड़ी। मलबे में दबकर तीनों मजदूर गंभीर घायल हो गए। अन्य लोगों ने मलबा हटाकर दबे मजदूरों को बाहर निकला और तत्काल मेरठ रोड स्थित एक मिशनरी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने हंसराज को मृत घोषित कर दिया। ऋषिपाल और एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर बनी है।
जैसे ही हंसराज की मौत की सूचना उसके परिवार को मिली, उनमें कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोगों की भीड़ अस्पताल में जमा हो गई। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा भी किया।
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कर दिया। मृतक हंसराज के तीन पुत्र अनिकेत, प्रशांत और लकी है। पत्नी मुनेश और मां जगवती का रो-रोकर बुरा हाल है।