फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   vehicles collied due to fog, father-son including 11 injured.

कोहरे में वाहन भिड़े, पिता-पुत्र समेत 11 घायल

Fri, 15 Jan 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Fri, 15 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
vehicles collied due to fog, father-son including 11 injured.
घने कोहरे में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही, वहीं विभिन्न स्थानों पर वाहनों के बीच हुईं भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत 11 लोग घायल हो गए। इनमें से दो को हालत बिगड़ने पर मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बदरखा मोड़ के पास बुधवार रात करीब 11 बजे घने कोहरे में बरेली से दिल्ली जा रही कार को गन्ने के ट्राले ने टक्कर मार दी। कार में सवार निशा, उसकी बेटी पूजा एवं बेटा राकेश निवासी इज्जत नगर बरेली घायल हो गए।
विज्ञापन


मुरादाबाद के मुख्य बाजार में हलवाई की दुकान पर काम करने वाला शेरसिंह निवासी बुलंदशहर रात 12 बजे गाजियाबाद में रहने वाले रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। स्याना चौपला के पास बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे में रात 12 बजे पंचर होने से लकड़ियों से भरी ट्रॉली सिंभावली के गांव सिखैड़ा में ओवरब्रिज के पास थम गईं, जिससे हाईवे पर जा रहीं तीन कारें उससे टकरा गईं।

जिनमें वीरपाल समेत उसका चचेरा भाई मोनी निवासी जहांगीराबाद घायल हो गए। बृहस्पतिवार  सुबह सिंभावली सिखैड़ा के पास नेशनल हाईवे पर वैन को ट्रक ने साइड मार दी।


जिसमें सवार होकर दिल्ली से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल को जा रहा रमेश चौधरी, उसका बेटा सुरेंद्र और साली चंद्रवती घायल हो गईं।

इसके अलावा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में गंगा स्नान करने आते समय कार को गांव अल्लाबख्शपुर के सामने कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी।

जिससे कार में सवार योगेश और उसका दोस्त विवेक निवासी शाहदरा घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने रमेश और सुरेंद्र को मेरठ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed