फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   vehicle thiefes arrested.

तीन वाहन चोर दबोचे, छह वाहन बरामद

Mon, 21 Nov 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 21 Nov 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
vehicle thiefes arrested.
वाहन चोर दबोचे - फोटो : अमर उजाला

हाफिजपुर पुलिस ने बुलंदशहर रोड बाईपास स्थित पैट्रोल पंप पर चेकिंग के दौरान कार सवार तीन चोरों को दबोचा। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें भी बरामद की हैं।

विज्ञापन


सोमवार को एसपी अलंकृता सिंह ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि रविवार रात थाना प्रभारी शावेज खान पुलिस के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार कार छोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने घेराबंदी तीन लोगों को दबोच लिया और थाने ले आई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम भूपेंद्र उर्फ भीमा निवासी गांव बोढ़ा सिकंदराबाद, विपिन निवासी गांव अख्तारपुर बुलंदशहर, शाहरुख निवासी गांव ताजपुर बुलंदशहर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से बरामद कार ग्रेटर नोएडा से 11 नवंबर को चोरी की गई थी। यह चोर गाजियाबाद, नोएडा बुलंदशहर और हापुड़ से बाइक चोरी करते थे।


इसके बाद पांच से दस हजार रुपये में बेंच देते थे। भूपेंद्र और विपिन अगौता थाने से वाहन चोरी में जेल जा चुके हैं। दोनों आरोपी 17 अक्तूबर को जेल से छूटकर आए थे, जबकि शाहरुख फरार चल रहा था। एसपी ने बताया कि पकड़े गए चोर 50 से अधिक बाइकें  चोरी कर बेच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed