{"_id":"576aad894f1c1b9172b488a1","slug":"unleash-loan-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले पांच दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले पांच दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 22 Jun 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
rupees note
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के तहसील चौपला पर एक शॉपिंग प्लाजा में चल रही मंगलम फाइनेंस कंपनी ने लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। बुधवार को इसकी शिकायत पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के आफिस पर छापामार कर पुलिस ने एक युवती सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आफिस पर पुलिस ने ताला लगा दिया है। पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। पांच लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
बागपत के राजेश कुमार, बुलंदशहर के हुकम सिंह, मदनपाल, गंगाशरण, रामप्रसाद, खरखौदा के धीरखेड़ा निवासी मांगेराम और आगरा जिले के खंदौली निवासी सन्नी कुमार कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उनको तहसील के पास स्थित एक शॉपिंग कांप्लैक्स में चल रही फाइनेंस कंपनी ने लोन दिलाने का झांसा दिया था। इनके झांसे में आकर वह लाखों रुपये फाइनेंस कंपनी पर दे चुके हैं।
दो-तीन महीने बीतने पर भी न तो उन्हें लोन मिला और न ही उनके रुपये वापस मिल रहे हैं। जब वह रुपये मांगने फाइनेंस कंपनी पर जाते हैं तो जान से मारने की धमकी दी जाती है। फाइनेंस कंपनी पर सैकड़ों लोगों को ठगा जा चुका है।
इससे अफसरों में हड़कंप मच गया। एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस जांच में पता चला कि दर्जनों लोगों की फोटो लगी फाइल आफिस में पड़ी हुई थी। पुलिस ने आफिस से दो टेलीफोन, प्रिंटर, फाइल व अन्य सामान जब्त कर लिया।
आफिस में तैनात एक युवती सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आफिस पर ताला लगा दिया। सीओ विशाल यादव ने बताया कि इसकी शिकायत बागपत निवासी राजेश कुमार ने एसपी अलंकृता सिंह से की थी।
एसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई कर न्यू शिवपुरी निवासी दिव्यांशु चौहान, मेरठ निवासी अंकुश, गांव लालपुर निवासी बिजेद्र, आदर्श नगर निवासी रवेंद्र, सिंभावली के गांव वैट निवासी शाहनवाज, लज्जापुरी निवासी अंकित,
अंबेडकरनगर निवासी निक्की, प्रेमपुरा निवासी एक युवती के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवती ने पूछताछ में बताया कि वह ढाई हजार रुपये महीने पर नौकरी करती थी।