फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Uncle of the groom crushed by truck.

दूल्हे के मामा को ट्रक ने कुचला

Sat, 23 Apr 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 23 Apr 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
Uncle of the groom crushed by truck.
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बनखंडा गांव में बारात चढ़त के दौरान दूल्हे के मामा को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मामा ने अस्पताल पहुंचने पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे के कारण बारात की खुशी चंद मिनटों में गम में बदल गई।

विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, हालांकि चालक भाग गया। मोहम्मदपुर आजमपुर गांव निवासी कपिल उर्फ सोनू (32) की बहन गाजियाबाद के सिहानी इलाके में रहती है। सोनू के भांजे केशव पुत्र राजेंद्र का शुक्रवार को बनखंडा गांव निवासी राकेश की पुत्री संगीता से विवाह था।
विज्ञापन


शाम को बारात गांव में आई थी। रात में बारात चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था। चढ़त के दौरान सोनू महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़क किनारे खड़ा था। तभी बीबीनगर की ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने सोनू को टक्कर मार दी। चढ़त में अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घराती और बाराती घायल सोनू को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े। नगर के अस्पताल से उसे मेरठ के लिये रेफर कर दिया गया। मेरठ के अस्पताल पहुंचने से पहले ही सोनू ने दम तोड़ दिया। साथ ही शादी की खुशी गम में तब्दील हो गई।

एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed