फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two women killed in the accident, six injured.

हादसे में दो महिलाओं की मौत, छह घायल

Tue, 15 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Tue, 15 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और टाटा मैजिक में आमने-सामने की भिड़ंत होने से दो महिलाओं की ही मौत और छह लोग घायल हो गए। टाटा मैजिक सवार लोग मेरठ से किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेेने गांव अठसैनी आ रहे थे।
विज्ञापन


गढ़-मेरठ रोड पर गांव नानपुर के पास सोमवार रात करीब 11 बजे सवारियों से भरी टाटा मैजिक को गढ़ की तरफ से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। मैजिक गाड़ी में सवार शम्मी (40) पत्नी फखरुज्जान और आसमां (32) पत्नी तालिब निवासी गांव लोटी थाना मुंडाली जिला मेरठ की मौत हो गई।
विज्ञापन


मैजिक वाहन में सवार कौसर, रागिब, अफरोज, अजमेर और चालक-क्लीनर समेत छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। दोनों महिलाओं के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि गढ़ के गांव अठसैनी में मंगलवार शाम एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने ये लोग गांव लोटी से आ रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed