{"_id":"5703d79e4f1c1b222ec810f9","slug":"two-houses-in-the-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों में चोरी, थाने में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मकानों में चोरी, थाने में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 05 Apr 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
सादिकपुर गांव में चोरों ने की वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर में सोमवार रात चोरों ने दो मकानों से लाखों का माल साफ कर दिया। गांव में जाग होने पर ग्रामीण हाथों ने एक चोर को दबोचकर रात भर बंधक बनाकर रखा। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। बाद में चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
गांव सादिकपुर निवासी सतेंद्र परिवार के साथ सोमवार रात घर में सोया हुआ था। इस दौरान चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण और दस हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
इसी दौरान चोरों ने कलुआ के मकान पर धावा बोल दिया और वहां से भी तीन हजार रुपये और जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने राजवीर के घर से एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद चोर जयप्रकाश के मकान पर पहुंचे और घर में खड़ी पेंशन बाइक को चोरी कर लिया।
विज्ञापन
जबकि हमवीर सिंह, मुकेश एडवोकेट के घर में चोरी का प्रयास किया तो वहां जाग हो गई। परिवार की चीख पुकार सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडा लेकर मौके पर आ गए और चोरों की घेराबंदी कर दी।
इसी दौरान एक चोर ग्रामीणों के हाथ लग गया तो ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया। रात के समय ही ग्रामीणों ने हाफिजपुर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी। मंगलवार को ग्रामीण ग्राम प्रधान तेजवीर सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में एकत्रित होकर हाफिजपुर थाने पहुंचे और वहां प्रदर्शन करते हुए घेराव कर लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। प्रदर्शन में हरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, नीरज, सुनील चौटाला, राजू, जय सिंह, अशोक, जितेंद्र, टिल्लू, अनुज, अमरपाल, चेतन आदि मौजूद रहे।
एसएचओ हाफिजपुर सरवत अब्बास जैदी ने बताया कि तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरफ्त में आया चोर बासका का रहने वाला है। जल्द ही उसके फरार साथियों को भी गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया जाएगा।